CM केजरीवाल पर मंडराए संकट के बादल बंगले की होगी सीबीआई जांच
(India) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन पर करोड़ों रुपये खर्च करने के मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीबीआई को दिए जांच के आदेश | जिसके बाद अब सीबीआई ने अपनी प्रारंभिक जांच दर्ज कर ली है | यह भी कहा जा रहा है कि शुरुआती जांच शुरू करने के बाद सीबीआई ने दिल्ली सरकार से इसकी फाइल भी मांगी है |
जानकारी के मुताबिक मई महीने में दिल्ली के उपराज्यपाल ने सीबीआई निदेशक को पत्र लिखकर इस मामले की जांच की मांग की थी | जिसके बाद अब सीबीआई ने इसकी इजाजत दे दी है | दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियां आरोप लगाती रही हैं कि केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन पर 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए ।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक बंगले के नवीनीकरण पर खर्च किए गए पैसे के विवरण सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।