(India)
चीन में खेले जा रहे एशियन गेम 2023 में भारत ने काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। आज 19वें एशियन गेम्स का आज छठा दिन है। आपको बता दे कि चीन के हांगझोउ में शुक्रवार को खेले जा रहे 16 गेमों में 158 खिलाड़ी भारत के ही हैं। भारतीय शूटरों ने दिन की शुरुआत दो मेडलों से की। वहीं उसके बाद टेनिस में भी भारत को मेडल मिला। ऐश्वर्य प्रताप सिंह, स्वप्निल सुरेश और अखिल श्योराण ने 50 मीटर राइफल 'थ्री पोजीशन' टीम इवेंट में भारत को गोल्ड दिलाया। वहीं, 10 मीटर एयर पिस्टल में पलक, ईशा सिंह, दिव्या ने सिल्वर जीता। वहीं टेनिस में रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी में मेंस डब्ल्स में सिल्वर जीता। ओवर आल देखा जाए तो भारत अब तक कुल 28 मेडल जीत चुका है। जिनमें 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज शामिल हैं
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।