(Lucknow, Lucknow)
गुरुवार देर रात उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में निर्माणाधीन एक इमारत की दीवार गिर गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए है. सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को बचाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत कुछ लोगों को बाहर निकाल लिया गया है और अभी भी अन्य दुसरे फसें हुए लोगों को बाहर निकलने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. खबर यह भी आ रही है कि मल्टी लेवल पार्किंग की ज़मीन धंसने के कारण कुछ अस्थायी झोपड़ियां ढह गई है. जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात अचानक से ज़मीन धंसने लगी और निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने लगी जिससे मजदूरों की बनाई हुई कुछ अस्थायी झोपड़ियां ढह गई और इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिसबल और SDRF की टीम मौके पर पहुंची. SDRF की टीम का बचाव अभियान अभी भी जारी है. जो लोग दबे हुए हैं उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।