विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी सचिव ब्लिंकन से की मुलाकात निज्जर का मुद्दा कनाडा विवाद पर की चर्चा
(India) कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बोला था कि उन्हें विश्वास है कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने भारतीय समकक्ष के साथ बैठक में सिख अलगाववादी कनाडाई हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मुद्दा उठाया था। हालांकि, गुरुवार को दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद जारी बयान में इसका कोई जिक्र नहीं हुआ था |
ट्रूडो ने दस दिन पहले संसद में एक बयान में बोले थे कि उनकी सुरक्षा एजेंसियों के पास इस मेटर में पुख्ता सबूत हैं कि निज्जर की हत्या में भारत सरकार की भूमिका हो सकती है |गुरुवार को भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर ने वॉशिंगटन में ब्लिंकन से मुलाकात की |कनाडा के क्यूबेक में पत्रकारों ने जब ट्रूडो से इस बारे में सीधा सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अमेरिकी नेता इस मुद्दे पर भारत सरकार से जरूर बात करेंगे | लेकिन ब्लिंकन और जयशंकर की मुलाकात के बाद अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में निज्जर की हत्या का कोई जिक्र नहीं था |विदेश मंत्रालय ने बैठक का सारांश जारी किया| जिसमें कहा गया कि भारत के जी20 की अध्यक्षता, रक्षा, अंतरिक्ष और स्वच्छ ऊर्जा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।सारांश में निज्जर का कोई जिक्र नहीं था|

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।