(India)
राजस्थान में एक बार फिर पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर हैं। पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग को लेकर 1 अक्टूबर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक राजस्थान के सभी पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल की घोषणा की है। आपको बता दे कि इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल पंप संचालकों ने रात 8 से 10 बजे दो घंटे तक पंप की लाइट्स को बंद रखकर बिक्री नहीं की। वहीं राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पेट्रोल और डीजल पर बढ़ते हुए वैट पर सरकार ने 10 दिन में समाधान करने के लिए कहा था। लेकिन उसके 13 दिन बाद भी समाधान नहीं निकला इसीलिए आज यानी 1 अक्टूबर को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।