(India)
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मियांवली शहर में आतंकियों द्वारा हाईवे पेट्रोलिंग पोस्ट पर हमला किया गया. जानकारी के अनुसार पुलिस और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़ भी हुई और इसमें एक पुलिस कांस्टेबल के साथ साथ दो आतंकियों की भी मौत हुई है और इसके अलावा एक आतंकी बुरी तरह घायल हुआ है. शनिवार 30 सितंबर की रात को ये आतंकी हमला हुआ. हमले के बाद से ही इलाके में सिक्योरिटी बढ़ा दी है. पंजाब प्रांत की पुलिस के अनुसार आतंकी पेट्रोलिंग पोस्ट में घुसने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन उन्हें नाकामयाब किया गया.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।