आज पूरा देश मना रहा है गांधी जयंती, बापू और लाल बहादुर शास्त्री एक साथ याद किये गए
(India) आज पूरा भारत देश राष्टपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की, जहां प्रार्थना का भी आयोजन किया गया। इसके बाद मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर विजय घाट पर पुष्पांजलि अर्पित दी। साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर राजघाट पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने महात्मा गाँधी को उनकी जयंती पर अपने राज्यों में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान पुष्पांजलि अर्पित की और महात्मा गाँधी को याद किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।