पीएम की इन बातों से साफ संकेत मिल रहा है कि वसुंधरा राजे के लिए तीसरी बार शपथ लेना होगा मुश्किल
(India) राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और किसी भी वक्त चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है। लेकिन जिस चीज का इंतजार है उसका ऐलान नहीं हो रहा है और वो है वसुंधरा राजे के नाम के ऐलान का | खैर, जहां तक लग रहा है और जिस तरह से पीएम मोदी बात कर रहे हैं, उससे लगता है कि अब वसुंधरा राजे का भविष्य और समय दोनों खत्म हो चुका है। हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान का दौरा किया और यहां पीएम मोदी ने साफ कह दिया है कि कमल निशान ही चेहरा होगा। मतलब पार्टी किसी को भी सीएम चेहरा घोषित नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आपको कमल का फूल देखकर ही वोट करना है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि बीजेपी वसुंधरा राजे का टिकट काट सकती है | वसुंधरा राज का राजनीतिक भविष्य डगमगाता नजर आ रहा है| दरअसल, चित्तौड़गढ़ की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में कई रहस्य छुपे हुए थे | ज्यादातर मैसेज पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के लिए थे |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।