रिपोर्ट में कहा गया है कि जस्टिन ट्रूडो के बयान और एक भारतीय अधिकारी को वापस भेजने के बाद अब भारत ने कनाडा के खिलाफ उचित कार्रवाई की है। भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि कनाडा 10 अक्टूबर तक अपने करीब 40 राजनयिकों को वापस बुला ले | इस रिपोर्ट पर कनाडा और भारत सरकार ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत चाहता है कि कनाडा उतने ही राजनयिक नई दिल्ली में रखे जितने भारत के पास कनाडा में हैं। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर काल्पनिक आरोप लगा रहे कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर अब भारत ने बड़ा पलटवार किया है | भारत ने कनाडा से 10 अक्टूबर तक अपने 40 राजनयिकों को वापस बुलाने को बोला है | भारत ने यह भी बोला है कि अगर कनाडा ऐसा नहीं करता है तो इन राजनयिकों को भारत में राजनयिक छूट नहीं मिलेगी | फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल भारत के पास कनाडा में कम राजनयिक हैं और भारत सरकार ने अब कनाडा से भी उतनी ही संख्या में राजनयिक रखने को कहा है | भारत के इस कदम से कनाडा को बड़ा झटका लगने वाला है |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।