AAP सांसद संजय सिंह के घर ED का छापा, शराब घोटाले में दायर चार्जशीट में तीन जगह संजय सिंह का नाम
(India) आज बुधवार 4 अक्टूबर सुबह 7 बजे आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के घर ED की टीम छापे के लिए पहुंची. इस बात की जानकारी आप सांसद संजय सिंह ने खुद ही पत्रकारों को दी. पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों के ज़रिये विपक्ष के नेताओं को डराने का काम कर रही है. हालांकि इस छापेमारी की वजह को ED पहले ही क्लियर कर चुकी है. जानकारी के अनुसार शराब घोटाले में ईडी के ज़रिये दायर चार्जशीट में तीन जगह संजय सिंह का नाम है, इसी वजह से सांसद संजय सिंह के घर ED की रेड पड़ी. आपको बता दे की इससे पहले भी संजय सिंह के घर पर ईडी ने छापेमारी की थी और उस वक़्त उनके सहयोगियों के घर और दफ्तरों पर भी तलाशी ली गयी थी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।