पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में आई तबाही, लोगो के घर और वाहन बाढ़ में डूबे, सैन्य अड्डा हुआ प्रभावित
(India) भारत के पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में बड़ा हादसा हुआ है। सिक्किम के ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फट गया। आपको बता दे कि बादल फटने से लाचेन घाटी के तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। वहीं घाटी में कुछ सैन्य अड्डे प्रभावित हुए हैं। जिसमें सेना के 23 जवानों का बाढ़ के पानी में बहाव के साथ बहने की आशंका है। बाढ़ से कई लोगों के घर और वाहन कीचड़ में डूब गए हैं। भारी बारिश और बाढ़ से सिक्किम के अधिकांश जिलों में तबाही मची है। सड़कें, बांध, पुल सभी को भारी नुकसान हुआ है। त्रिपुरा में कल रात से लगातार भारी बारिश जारी है। तिस्ता नदी का जलस्तर अचानक ख़तरे के निशान से ऊपर है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।