सिक्किम के सिंगतम में बादल फटने से आई बाढ़ में 23 जवान लापता, तलाशी अभियान जारी
(India) सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई. बाढ़ की वजह से हालात काफी गंभीर बनी हुई है. घाटी में सेना के कैंप को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा 23 जवानों के लापता होने की भी सूचना है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति का जायज़ा भी लिया है. प्रशासन ने आसपास के लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है और उनकी तलाशी अभियान जारी है. गुवाहाटी में रक्षा PRO ने बताया- चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जलस्तर अचानक बढ़ गया. इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए. सेना के 23 जवानों के लापता होने और 41 गाड़ियों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है. वहीँ दूसरी ओर बीजेपी नेता उग्येन शेरिंग ग्यात्सो भूटिया ने बताया कि- सरकारी तंत्र से लगाकर लोगों की जान बचाई जा रही है. हम बाद में इसकी रिपोर्ट भी देंगे. अब तक इस बाढ़ की वजह से किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन सिंगतम में सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है. कुछ लोगों के गुमशुदा होने की सूचना है. उन्हें ढूंढने के लिए टीम की कोशिश जारी है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।