बादल के फटने से सिक्किम पर छाया संकट का कहर, राज्य में बाढ़ के बने हालात
(India) उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। नदी में उफान के कारण कई जगहों पर सड़कें भी टूट गईं और नदी के बढ़े जलस्तर के कारण सेना के करीब 23 जवान भी लापता बताए जा रहे हैं| सेना के कैंप और वाहन भी डूब गए हैं |अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है | नदी से सटे इलाके में सेना का कैंप भी था, जो बाढ़ की चपेट में आकर बह गया और वहां पर खड़ी 41 गाड़ियां डूब गईं| करीब 4 हजार लोगों को 5 राहत शिविरों में सुरक्षित पहुंचाया गया है | बाढ़ के कारण राज्य को देश से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग NH-10 भी बह गया | इससे परिवहन सुविधा बंद हो गयी है | सिक्किम में बादल फटने के बाद पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग में भी बाढ़ जैसे हालात बन गयी है | राज्य के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने बोला तीस्ता बैराज से तीन शव बरामद किये गये हैं | अभी तक उनकी कोई पहचान नहीं हो पाई है | इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के हालात जानने के लिए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की और उन्हें सहायता का भरोसा दिलाया

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।