क्या नेपाल में आए भूकंप की वजह से सिक्किम में आई है बाढ़?
(India) मंगलवार को सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में बढ़ आ गई है और इसमें काफी नुकसान भी हुआ है. बाढ़ की वजह से कई जगहों पर सड़कें टूटी, गाड़ियां डूब गईं, सेना का कैंप बाढ़ की चपेट में आकर बह गया, जवान समेत कई लोग भी लापता है, लोगों की जान भी चली गई है. हालांकि इस बाढ़ के पीछे की वजह को लेकर वैज्ञानिकों ने अपने विचार रखे है, लेकिन उन्होंने अभी इस मामले में पूरी तरह सहमति नहीं दी है. अनुमान के आधार पर वैज्ञानिकों का कहना है कि नेपाल में आए भूकंप की वजह से सिक्किम की लोहन्सक झील टूटी. झील टूटने के कारण उसका दायरा एक तिहाई रह गया, जब बादल फटा तो झील इतना पानी रोकने में असफल रही और इसी वजह से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई और सिक्किम में यह भयानक कहर टूट पड़ा.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।