(India)
झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ने वाली है। खबर है की जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी के पांच समन के बावजूद उपस्थित नहीं हुए। इसीलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिट पिटिशन पर झारखंड हाईकोर्ट में 6 अक्टूबर को अहम सुनवाई होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका में ईडी की ओर से जारी समन को कानून के खिलाफ बताया गया है। वहीं, पीएमएलए एक्ट की विभिन्न धाराओं की वैधता को भी चुनौती दी गयी है। वहीं जमीन के कागजात में हेराफेरी और खरीद फरोख में हेराफेरी के कारण रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, जमीन कारोबारी विष्णु अग्रवाल और अमित अग्रवाल समेत कई आरोपी जेल में हैं। इसी के बाद ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए कई बार समन भेजा कर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रोड स्थित कार्यालय में बुलाया, लेकिन मुख्यमंत्री किसी भी तारीख पर उपस्थित नहीं हुए। वहीं आज के अहम सुनवाई में मुख्यमंत्री सोरेन झारखंड हाईकोर्ट में उपस्थित हो सकते है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।