सिक्किम में एक और तबाही बढ़ा रहा है कदम, शाको चो झील टूटने की कगार पर
(SIKKIM, SIKKIM) बादल बटने के बाद अब एक और प्रलय सिक्किम पर मंडराने लगा है. बताया जा रहा है कि सिक्किम में एक और झील टूटने की कगार पर है. यहाँ के मांगन जिले में लाचेन के पास शाको चो झील गंभीर हालत में है और यह कभी भी टूट सकती है. खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने इमरजेंसी अलर्ट जारी किया है और झील के तट से निवासियों को हटाना शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार यह झील 1.3 किमी लंबी है और मात्र 12 किमी की दूरी पर गांव बसा हुआ है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।