इजराइल और हमास के बीच हुई जंग की शुरुआत, इजराइल का हमास पर जवावी कार्यवाई
(India) 7 अक्टूबर को हमास के तरफ से दागे गए 5 हज़ार राकेट से इजराइल के 300 से अधिक नागरिकों की मौत हो गयी और 1600 से अधिक लोग घायल भी हुए। वहीं अब इजराइल के जवाबी कार्यवाई से जंग जैसे हालात हो गए है। इजराइल ने हमास के गाजा पट्टी में उनके 17 मिलिट्री कंपाउंड और 4 मिलिट्री हेडक्वार्टर्स पर हमले कर तबाह करने का दावा किया है। जिसमें गाजा पट्टी से करीब 250 मौतों की बातें सामने आ रही हैं। इस बीच अमेरिका-भारत समेत कई देशों ने इस आतंकी हमले की निंदा की है। इसी बीच भारत ने इजराइल से भारत आने और जाने वाली फ्लाइट्स को रोक दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि मुश्किल घड़ी में भारत इजराइल के लोगों के साथ है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।