नेपाल में सांप्रदायिक दंगा, सेना ने संभाली बागडोर
(India) पड़ोसी देश नेपाल में दो समुदायों के बीच उपजे विवाद को लेकर नेपाल के बांके जिला प्रशासन ने कर्फ्यू का निर्देश दे दिया है | इसे लेकर भारत नेपाल सीमा को भी सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है | भारत की सीमा बंद होने से नेपाल और भारत के बीच यात्रा करने वाले लोगों में काफी अफरातफरी मची हुई है | बॉर्डर पर जाम की स्थिति से लोग परेशान है | इस पूरे मामले को लेकर एनबीटी ऑनलाइन आपके लिए ग्राउंड रिपोर्ट लेकर आया है।
नेपाल के बांके जिले के नेपालगंज कस्बे में कुछ लोगों के गोमांस खाने का वीडियो वायरल हो गया | इस वीडियो को 25 सितंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था | एक हफ्ते बाद 3 अक्टूबर को कस्बे के हिंदू और मुस्लिम आमने-सामने आ गए | यह मामला इतना बढ़ गया कि नेपाल के स्थानीय प्रशासन ने भारत-नेपाल सीमा बंद कर दी गयी है |उत्तर प्रदेश के कुल सात जिले नेपाल की सीमा से लगते हैं। ये पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।