(India)
हमास ने 7 अक्टूबर को गाजा से इजराइल पर हमला कर दिया | इसके साथ ही उसके लड़ाकों ने इजराइल के 150 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया | इजराइल ने गाजा पर जवाबी हमले में अब तक करीब 1,707 जगहों को निशाना बनाया है | इस दौरान उसने कई मस्जिदों पर भी हमले किये | इजराइल के रक्षा मंत्री ने गाजा पट्टी की पूरी तरह से घेराबंदी करने का आदेश दिया है, जबकि बिजली, भोजन और पानी सहित आवश्यक आपूर्ति काट दी गई है। इजराइल ने गाजा सीमा पर 3 लाख सैनिक तैनात किए हैं | हमास पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले में अब तक 500 आतंकी मारे जा चुके हैं| इजराइल ने सोमवार को अपनी सेना को पूरी गाजा पट्टी पर कब्जा करने का निर्देश दिया है | न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इजराइल ने गाजा में कई मस्जिदों पर भी हमला किया है| इनमें से चार मस्जिदें शती शरणार्थी शिविर में थीं, जो पहले से ही गाजा पट्टी के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। इजरायली सेना ने कहा है कि गाजा के रिहायशी इलाकों में हमास के अड्डे हैं | वह यहीं से ऑपरेट करता है | इजराइल के मुताबिक इसमें वह मस्जिद भी शामिल है जिस पर उसने हमला किया है |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।