(India)
बिहार के बक्सर जिले में बुधवार की रात बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नॉर्थ-ईस्ट सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12506) की सभी 21 बोगियां पटरी से डिरेल हो गईं. बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन बक्सर से आरा के लिए बढ़ चुकी थी. इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, 100 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं और दो दर्जन लोगों की स्थिति गंभीर है. बचाव अभियान कार्य जारी है. घटनास्थल पर अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में भी परेशानी आ रही थी. बचाव टीम मौके पार मौजूद है. हालांकि अब तक इस भयावह दुर्घटना के कारण का पता मही चल पाया है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।