आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आयी
(India) आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं | दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए मामले को 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है | संजय सिंह की तीन दिन की हिरासत आज पूरी हो गई | जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया | मामले की सुनवाई न्यायाधीश एमके नागपाल की अदालत में हुई | इस दौरान कोर्ट ने संजय सिंह से पूछा कि क्या आप वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश होना चाहेंगे या फिर कोर्ट आना चाहेंगे | इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सिंह ने कहा कि वह कोर्ट में पेश होंगे |
संजय सिंह की दवाइयों को लेकर अलग से अर्जी दाखिल की गई थी | जिसमें डायबिटीज का मरीज होने के कारण अलग से दवा उपलब्ध कराने की मांग की गई, जिस पर कोर्ट ने सहमति जताते हुए दवा और मेडिकल उपकरण (शुगर पैच) उपलब्ध कराने को कहा। आपको बता दें कि आदमी पार्टी (आप) ने अपने राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को अब रद्द हो चुकी दिल्ली शराब नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को सिंह को हिरासत में ले लिया था और वह मनीष सिसौदिया के बाद गिरफ्तार होने वाले दूसरे बड़े आप नेता हैं |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।