(India)
इजरायल और हमास के बीच युद्ध का आज 9वां दिन है। इस युद्ध के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अगले स्टेज के हमले की तैयारी कर ली हैं। इजरायली प्रधानमंत्री ने सैनिकों से कहा कि 'अगला स्टेज' आने वाला है। उन्होंने ने शनिवार को दक्षिणी इजरायल के किबुत्ज बेरी और केफर अजा का दौरा किया जहाँ पर हमास ने बड़ी तबाही मचाई है। इसी बीच प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सैनिकों से मुलाकात की और उन घरों का दौरा किया जो पिछले सप्ताह भयानक हमले से पीड़ित थे। आपको बता दे कि हमास के हमले के बाद गाजा पर बमबारी हो रही है। इजरायल के इस कदम को नेतन्याहू ने शुरुआत बताया। उन्होंने कहा मैं ज्यादा नहीं कहूंगा लेकिन हमारे दुश्मनों को आगे भी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह तो सिर्फ शुरुआत है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।