(India)
इजराइल-हमास जंग लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बयान देते हुए कहा कि हमास ने बर्बरता की है और इसके लिए हमास का खात्मा जरूरी है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यह भी कहा कि अगर इजराइल गाजा पर कब्जा कर लेता है तो ये उसकी बहुत बड़ी गलती होगी. फिलिस्तीन लोगों के लिए भी देश होना चाहिए, उनके लिए भी अलग सरकार होनी चाहिए. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों बाइडेन इजराइल जा सकते हैं लेकिन अब तक इसकी डेट फाइनल नहीं हुई है. बता दे की इजराइल-हमास जंग 7 अक्टूबर से शुरू हुई थी और आज इसका 10वां दिन है. अब तक इस हमले में 2,450 फिलिस्तीनियों और 1,400 इजराइली की मौत हो चुकी है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।