(India)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सोमवार को मिजोरम के आइजोल पहुंचे और यहाँ उन्होंने पांच किमी लंबी पदयात्रा निकाली. जानकारी के अनुसार यहाँ वे दो दिनों तक रहेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राहुल का मिजोरम में यह पहला चुनावी दौरा है. बता दे कि राहुल गाँधी ने मिजोरम के चानमारी से अपनी पदयात्रा शुरु की थी और वह ट्रेजरी स्वायर पर खत्म हुई. अपने इस पदयात्रा के दौरान राहुल गाँधी ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।