भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पाक रेंजर्स की फायरिंग में 2 BSF जवान घायल, अस्पताल में एडमिट
(India) बीते दिन मंगलवार को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पाक रेंजर्स की तरफ से फायरिंग की गई. इस फायरिंग में दो BSF जवान घायल हो गए है उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह घटना इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुबह 8:15 बजे की है. जवाब में अरनिया सेक्टर में तैनात भारतीय जवानों ने भी फायरिंग की. रिपोर्ट के मुताबिक BSF के दो जवान बिजली के खंभे में चढ़कर लाइट ठीक कर रहे थे तभी पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोली चला दी. यह इलाका बॉर्डर से करीब 60 मीटर और सीमा चौकी विक्रम से लगभग 1500 मीटर की दूरी पर है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।