ISRO का गगनयान मिशन किया गया होल्ड, इंजन समय पर चालू ही नहीं हो पाया
(India) इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानि इसरो ने शनिवार 21 अक्टूबर को गगनयान मिशन के टेस्ट व्हीकल की लॉन्चिंग होल्ड कर दिया गया है। आपको बता दे की श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसे 8 बजे लॉन्च किया जाना था। लेकिन मौसम की खराबी के चलते इसका समय बदलकर 8.45 किया गया। सबकुछ सही चल रहा था लेकिन अचानक लॉन्चिंग से 5 सेकेंड पहले ही इसे रोक दिया गया। इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ ने बताया कि 'ऑटोमेटिक लॉन्च सिक्वेंस के जरिए लिफ्ट ऑफ होना था। लेकिन इंजन समय पर चालू ही नहीं हो पाया। हमे देखना होगा क्या गड़बड़ी हुई। व्हीकल पूरी तरह से सेफ है। इसकी पूरी तरह से एनालिसिस कारने के बाद ही कारण बता पाएंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।