गगनयान मिशन का टेस्ट व्हीकल लॉन्च, इसका नाम टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 दिया गया
(India) इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी ISRO ने आखिरकार सुबह 10 बजे गगनयान मिशन के टेस्ट व्हीकल को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया। इसका नाम टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 (TV-D1) नाम दिया गया है। इसका मतलब मिशन के दौरान रॉकेट में गड़बड़ी होने पर अंदर मौजूद एस्ट्रोनॉट को पृथ्वी पर सुरक्षित लाने वाले सिस्टम की टेस्टिंग हो रही है। आपको बता दे की आज इस मिशन को दो बार टाला गया, इसे 8 बजे लॉन्च किया जाना था, लेकिन मौसम ठीक नहीं होने कारण इसका टाइम बदलकर 8:45 किया गया था। इसके बाद लॉन्चिंग से 5 सेकेंड पहले इंजन फायर नहीं हो पाया और मिशन टल गया। लेकिन आख़िरकार इसरो ने दुबारा इस मिशन को हरी झंडी देते हुए 10 बजे लॉन्च कर दिया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।