(India)
सियाचिन में तैनात अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण की एक ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई. वे भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर का हिस्सा थे. जानकारी के मुताबिक अक्षय लक्ष्मण ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले देश के पहले अग्निवीर हैं. भारतीय सेना ने अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया, लेकिन उनके नाम के आगे शहीद नहीं लिखा गया है. हालांकि बताया जा रहा है कि अग्निवीर अक्षय लक्ष्मण के परिवार को एक करोड़ रुपए से ज्यादा की आर्थिक मदद मिलेगी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।