(India)
इज़रायल और हमास के बीच युद्ध के 18वां दिन भी हमले लगातार जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इज़राइली हमले में मरने वालो को संख्या 5,087 पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में ही गाजा में करीब 436 लोगों की मौत हो गयी। साथ ही इज़राइल ने अल-शाती रिफ्यूजी कैंप पर हमला किया, इसमें कई महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई। इसी जंग के बीच हमास ने 2 इज़राइली महिला बंधकों को रिहा किया। जिसे हमास के लड़ाकों ने किबुत्ज बीरी ने अगवा किया था। हमास ने कहा- दोनों महिलाओं को मानवीय और स्वास्थ्य से जुड़ी वजहों से छोड़ा गया है। तेल अवीव में जांच के बाद दोनों महिलाएं स्वस्थ हैं। इसी बीच इज़राइल ने कहा हमास ने करीब 222 इज़राइली लोगों को बंदी बना रखा है। हमास पहले सभी बंधकों को रिहा करे उसके बाद ही सीजफायर पर बात की जाएगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।