बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया था कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पैसे लेकर संसद में अडानी ग्रुप से जुड़े सवाल पूछे। उन्होंने दावा किया था कि यह सबूत वकील जय अनंत देहाद्राई ने मुहैया कराया था। आपको बता दें कि अनंत देहाद्रय कभी महुआ के दोस्त थे।
इस मामले में जिन किरदारों की चर्चा हो रही है उनमें जय अनंत देहाद्राई भी शामिल है | जय अनंत देहाद्राई कभी महुआ का दोस्त था लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि वकील जय अनंत देहाद्राई कौन हैं अब क्यों आए चर्चा में जय अनंत देहाद्राई का महुआ से क्या रिश्ता है |
जय अनंत देहाद्राई पेशे से वकील हैं। उनकी विशेषज्ञता आपराधिक कानून में है। उन्होंने लॉ चैंबर्स ऑफ जय अनंत देहाद्राई नामक संगठन की स्थापना की। जय के लिंक्डइन के अनुसार, उन्होंने कई आपराधिक और वाणिज्यिक कानून मामलों पर काम किया है और विकलांगता कानून और पर्यावरण के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।