बीजेपी और कांग्रेस के लिस्ट में जाट समुदाय को बहुलता, बीजेपी ने 124 और कांग्रेस 76 उम्मीदवारों को टिकेट दिए
(India) राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मिय तेज हो गयी है। चुनाव को लेकर दोनों पार्टियां अपनी दो-दो लिस्ट जारी कर चुकी हैं। वहीं बीजेपी जहां 124 उम्मीदवारों के टिकट जारी कर चुकी है, वहीं कांग्रेस ने 76 उम्मीदवारों को टिकट दे दिए हैं। दोनों पार्टियों के अब तक जरी हुए लिस्ट से साफ़ तौर पर दिख रहा है, ये पार्टियां हर बड़े समुदाय को टिकट देकर साधने की कोशिश की है। आपको बता दे की बीजेपी और कांग्रेस दोनों की लिस्ट में जाट समुदाय को सबसे ज्यादा साधने की कोशिश की गई है। क्योंकि राजस्थान में जातीय प्रभाव को देखते हुए बीजेपी ने 21 तो वहीं कांग्रेस 15 टिकट दी है। अब माना जा रहा है की अगली आने वाली सूचियों में भी जाट समुदाय हावी रह सकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।