PM मोदी आज महाराष्ट्र-गोवा के दौरे पर, 7500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं और 37वें राष्ट्रीय खेलों का करेंगे उद्घाटन
(India) आज 26 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र और गोवा के दौरे पर रहेंगे. मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री पहले महाराष्ट्र जाएंगे और लगभग 1 बजे शिरडी पहुँच कर श्री साईंबाबा समाधि मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे. 5 साल बाद पीएम मोदी महाराष्ट्र में शिर्डी के साईं बाबा मंदिर में दर्शन करने जाएंगे. बताया जा रहा है कि वे मंदिर में नए दर्शन कतार परिसर का भी उद्घाटन करेंगे. बता दे कि साल 2018 में पीएम मोदी ने इसकी आधारशिला रखी थी. दर्शन कतार परिसर के उद्घाटन के बाद वे निलवंडे बांध का जल पूजन करेंगे और बांध का एक नहर नेटवर्क (85 किमी) देश को समर्पित करेंगे जिसका फायदा 7 तहसीलों (अहमदनगर जिले में 6 और नासिक जिले से 1) के 182 गांवों को मिलेगा. साथ ही PM मोदी शिरडी में 7500 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा वे ‘नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना’ की भी शुरुआत करेंगे. बता दे कि नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना’ के द्वारा राज्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे 86 लाख से अधिक किसानों को हर साल 6000 रुपए की अतिरिक्त मदद दी जाएगी. इतना ही नहीं, इसके अलावा मोदी लाभार्थी व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड भी बांटेंगे. महाराष्ट्र के कर्यक्रम के बाद PM मोदी गोवा के लिए रवाना होंगे और यहाँ वे मडगांव स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे और एथलीट्स को भी संबोधित करेंगे. बता दे कि गोवा में 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक नेशनल गेम्स चलेगा.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।