भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को क़तर में मौत की सजा, भारत सरकर छुड़ाने के प्रयास में लगी
(India) भारत के 8 पूर्व नौसैनिकों को क़तर की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक क़तर के इस फैसले पर भारत सरकार ने हैरानी ज़ाहिर की है। और साथ ही उन्हें छुड़ाने के लिए कानूनी रास्ते खोजे जा रहे हैं। वहीं विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि हम जजमेंट की डिटेलिंग का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दे की क़तर सरकार ने आरोप लगाया है की ये भारतीय नौसैनिक इजराइल के लिए उनके देश की जासूसी कर रहे थे। हालांकि इसमें कोई तथ्य पेश नहीं किया गया। वहीं पिछले एक सालों से इन्हें क़तर के अलग-अलग जेलों में कैद कर के रखा गया है। उनके नाम हैं- कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर पूर्णेन्दु तिवारी, कमांडर सुग्नाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल और सेलर रागेश।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।