(India)
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 इवेंट में हिस्सा लिया और इसका उद्घाटन भी किया. इवेंट आज सुबह 9:45 बजे शुरू हुई और यह 3 दिनों तक चलेगा. इस आयोजन में जियो, एयरटेल, एरिक्सन जैसी कंपनियों ने अपनी नई टेक्नोलॉजी को डिस्प्ले किया है. बता दे कि आज इवेंट के पहले दिन जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी, एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल और आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला शामिल हुए. यह इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 इवेंट IMC का सातवां एडिशन है. इवेंट की थीम 'ग्लोबल डिजिटल इनोवेशन' है और इसमें में 5G के विस्तार, 6G की तैयारियों, ब्रॉडकास्टिंग, ड्रोन डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन, AI और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी पर फोकस हुआ है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।