पीएम मोदी ने चित्रकूट के रघुवीर मंदिर में की पूजा,मफतलाल की 100वीं जयंती पर जारी किया टिकट
(India) पीएम मोदी चित्रकूट में एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं|उन्होंने चित्रकूट के रघुवीर मंदिर में पूजा-अर्चना की|प्रधानमंत्री मोदी ने चित्रकूट में अरविंद भाई मफतलाल की 100वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन पर आधारित एक डाक टिकट जारी किया।
प्रधानमंत्री शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे वायुसेना के विशेष विमान से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकाप्टर से दोपहर 1.52 बजे चित्रकूट पहुंचे। यहां रघुवीर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वह सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की प्रदर्शनी का उद्घाटन और भ्रमण करेंगे।
पीएम खजुराहो जाएंगे
मिनट टू मिनट कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी दोपहर 3.20 से 4.00 बजे तक किताब का विमोचन करेंगे। कांच मंदिर के दर्शन करेंगे और जगद्गुरु से करीब 10 मिनट तक विशेष बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री शाम 4.05 बजे तुलसीपीठ से हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह शाम 4.15 बजे खजुराहो एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।