आपको बता दें कि मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए राज्य भर में अलग-अलग तरीकों से आंदोलन किया जा रहा है | बीड जिले में भी गांव-गांव आंदोलन चल रहा है |इसी बीच अंबाजोगाई तालुक के गिरवाली गांव का युवक शत्रुघ्न काशिद भी अपने गांव की पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने लगा | उन्होंने मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग की | पानी की टंकी पर चढ़ गए और आरक्षण की मांग को लेकर नारे लगाए। उन्होंने जारांगे पाटिल से बात करने की इच्छा भी जताई |
मुख्यमंत्री शिंदे का बयान समाने आया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आश्वासन देते हुए कहा, 'हम मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है | मनोज जारांगे पाटिल (मराठा मोर्चा के संयोजक) को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि यह विरोध क्या मोड़ ले रहा है | यह गलत दिशा में जा रहा है | एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके ने कहा, 'हमले के वक्त मैं अपने घर के अंदर था| हालाँकि, इस हमले में मैं, मेरा परिवार या कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ। संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।