(India)
दिल्ली के सियासी गलियारों के बीच से रोज नए-नए ख़ुलासे होते रहते है। दिल्ली में समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद के घर गुरुवार सुबह ED ने छापा मारा। मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़े मामले में जांच एजेंसी आनंद के घर सहित 9 ठिकानों पर छानबीन कर रही है। वहीं एक तरफ शराब नीति केस में जांच एजेंसी ED आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी पूछताछ करेगी। आपको बता दे की शराब नीति केश में पहले ही अरविन्द केजरीवाल से CBI ने अप्रैल महीने में करीब साढ़े 9 घंटे तक पूछताछ की थी। वहीं शराब नीति केश में ही दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और AAP सांसद संजय सिंह पहले से ही जेल में बंद हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।