आज केजरीवाल ED के सामने नहीं होंगे पेश, MP के सिंगरौली में भगवंत मान के साथ करेंगे रैली
(India) शराब नीति केस में पूछताछ के लिए आज दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को ED के सामने पेश होना था लेकिन रैली करने की वजह से वे आज ED के सामने पेश नहीं होंगे. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आज अरविंद केजरीवाल punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रैली करेंगे. दरअसल ED ने 30 अक्टूबर को अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए आने का समन भेजा था. इस समन पर आज अरविंद केजरीवाल ने ED को जवाब देते हुए कहा कि ये नोटिस जानबूझ कर भेजा गया है और यह पूरी तरह से गैर-कानूनी और रजनीति भरी है. ये नोटिस भाजपा के कहने पर भेजा गया है ताकि मैं चुनावी माहौल में प्रचार-प्रसार ना कर सकूँ.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।