दिल्ली में एयर क्वालिटी सबसे खराब स्थिति में, आसपास के शहरों में 4 चार पहिया वाहनों पर लगा दी गयी है
(India) सर्दी बढ़ने के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर में धुंध की समस्या भी बढ़ती जा रही है। रेस्पाइरर की रिपोर्ट के मुताबिक बीते पांच सालों में दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर रहा है। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार, शुक्रवार सुबह आठ बजे तक दिल्ली के मुंडका इलाके का औसत एक्यूआई 500, आईटीओ में 451, नजफगढ़ में 472, आईजीआई एयरपोर्ट में 500, नरेला में 500 दर्ज किया गया। दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-125 में एक्यूआई 400 पर 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया है। आपको बता दे इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में एयर क्वालिटी बेहद खराब श्रेणी में रही। इसके अलावा दिल्ली और आस-पास के इलाकों गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध में पेट्रोल से चलने वाले बीएस-3 इंजन और डीजल से चलने वाले बीएस-4 चार पहिया वाहनों के इस्तेमाल पर रोक लग गई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।