(India)
IIT-BHU में तीन युवकों ने दोस्त के साथ जा रही लड़की को गन दिखाकर उससे जबरदस्ती की. जबरन लड़की को किस किया और इसके बाद उसके कपड़े भी उतरवाए. उन युवकों ने इस शर्मनाक घटना की वीडियो भी बनाई. बता दे की यह घटना बुधवार देर रात की है. इसके बाद कल गुरुवार को इस शर्मनाक घटना के विरोध में हजारों स्टूडेंट्स सड़क पर उतर आए और न्याय की मांग की. भारी संख्या में छात्रों ने आज सुबह राजपूताना हॉस्टल के सामने भी प्रोटेस्ट किया और पूरा कैंपस बंद करा दिया. इसके साथ ही पूरे कैंपस में इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई. छात्र लगातार न्याय की मांग रहे है. वहीं, इस मामले में लंका थाने में पुलिस ने FIR दर्ज की है. पुलिस और IIT-BHU के डायरेक्टर ने छात्रों के साथ बैठक की और उन्हें भरोसा दिया कि 7 दिन में सभी आरोपी सलाखों के पीछे होगा और उसे कड़ी से कड़ी सज़ा मिलेगी. पुलिस और IIT-BHU के डायरेक्टर के भरोसे के बाद छात्र-छात्राओं ने 11 घंटे से चल रहे प्रोटेस्ट को ख़तम किया. इस मामले पर प्रधानमंत्री ऑफिस यानी PMO ने भी पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन से रिपोर्ट मांगी है. इसके अलावा उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमिश्नर कौशल राज शर्मा और पुलिस कमिश्नर फोन पर बात कर जानकारी ली और साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।