हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वकविद्यालय शिक्षक संघ (हूटा) के अध्यदक्ष डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि विश्वंविद्यालय में कार्यरत 6 सहायक प्रोफेसरोंकी सेवा अवधि 10 वर्ष से भी अधिक हो चुकी है, लेकिन वे अपनी पहली पदोन्न ति का इंतजार कर रहे हैं, जो उनको 4 से 6 साल पहले ही मिल जानी चाहिए थी। गौरतलब है कि इन शिक्षकों का ट्रांसफर वर्ष 2019 में राजस्थायन विश्वहविद्यालय से राज्यए सरकार ने हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वषविद्यालय में किया था। राजस्था न विश्व विद्यालय में सहायकप्रोफेसरों के प्रमोशन 2020में ही हो चुके हैं, लेकिन यहां शिक्षक 4 वर्ष बाद भी इंतजार कर रहे हैं।
हूटा के महासचिव डॉ. रतन सिंह शेखावत ने कहा कि शिक्षक वर्ष 2020 से लगातार लिखित और मौखिक रूप से सीएएस प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विश्वषविद्यालय प्रशासन पदोन्न,ति को प्रक्रियाधीन बताकर आज तक शिक्षकों का वाजिब हक देने में नाकाम रहा है। शिक्षकों ने कुलपति प्रो. सुधि राजीव को एक बार फिर से पत्र लिखकर सीएएस लागू करने की मांग की है। सीएएस प्रक्रिया पूरी होने तक शिक्षक अपना विरोध जारी रखेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।