पहले चरण में मिजोरम की 40 सीटों पर वोटिंग शुरू
(India) मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को वोटिंग हो रही है | राज्य में 8.52 लाख से अधिक मतदाता 174 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मिजोरम की सभी 40 और छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर वोटिंग जारी है |पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने वोटिंग की अपील की |
ईवीएम में खराबी के कारण सीएम अपना वोट नहीं डाल सके, राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने सुबह 8:15 बजे आइजोल दक्षिण में मतदान किया। ईवीएम में खराबी के कारण मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा वोट नहीं डाल सके | उन्होंने कहा- मैं फिर वोट देने आऊंगा | राज्य में त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी | मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) फिर से सरकार बनाएगी |
दरअसल, मिजोरम में 87 फीसदी आबादी ईसाई है | ऐसे में जोरामथंगा अपने ईसाई वोटरों को नाराज करने का जोखिम नहीं लेना चाहते | इसके अलावा शरणार्थी संकट से निपटना इस बार राज्य में प्रमुख चुनावी मुद्दा है |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।