Diwali Puja 2023: लक्ष्मी पूजन के चौघड़िया मुहूर्त दोपहर 02:44 बजे से होंगे शुरू
(India) दिवाली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भक्त घर को दीयों वलाइट से सजाते हैं। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी स्वयं धरती पर पधारती हैं और भक्तों पर अपना आशीर्वाद बरसाती हैं। दिवाली के दिन गणेश-लक्ष्मी पूजन किया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर, रविवार को है। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी पूजन करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानेंतो दिवाली पूजन शुभ मुहूर्त में करना सर्वोत्तम रहता है। इस साल दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का चौघड़िया मुहूर्त दोपहर 2:44 बजे से प्रारंभ होगा।: दिवाली पर महा लक्ष्मी पूजा करनेका सबसेअच्छा समय अमावस्या तिथि के दौरान करना है। तिथि 12 नवंबर को दोपहर 2:45 बजे शुरू होगी और 13 नवंबर को दोपहर 2:56 बजे समाप्त होगी।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।