जयपुर बगरू से भाजपा प्रत्याशी डॉ वर्मा का जन संपर्क अभियान के दौरान फूल मालाओं एवं पुष्प वर्षा से जगह जगह भव्य स्वागत
(India) भारतीय जनता पार्टी के भाजपा प्रत्याशी डॉ कैलाश वर्मा ने शुक्रवार को बगरू विधानसभा क्षेत्र के अभयपुरा,तेजावाला, कपूरावाला,नेवटा, अजयराजपुरा,रामदत्तपुरा, पंवालिया सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामवासियों ने डॉ वर्मा का उत्साह एवं उमंग से जोरदार स्वागत अभिनन्दन कर प्रचंड बहुमत से कमल खिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉ कैलाश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कुशासन में प्रदेश के साथ-साथ बगरू विधानसभा में भी भ्रष्टाचार की जड़े जम चुकी है जिनको भाजपा के पक्ष में मतदान करके उखाड़ फेंकना है जिससे इस युवा विरोधी ,पेपर लीक कांग्रेस सरकार की विदाई हमेशा के लिए सुनिश्चित हो सके। बगरू में सर्वसमाज के नागरिकों में कमल खिलाने का जो जोश एवं जुनून है उससे बगरू विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा लहर चल पड़ी है। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान जगह जगह सैकड़ों की संख्या में नागरिक एवं मातृशक्ति ने पुष्प वर्षा एवं मंगल गीत गाकर भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत कर समर्थन दिया।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।