राजस्थान में चुनावी संग्राम की वोटिंग कल, किसके सिर सजेगा जीत का ताज
(India) राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, राज्य का चुनावी माहौल गर्म नजर आ रहा है | मतदाताओं में खुशी का माहौल है| लोकतंत्र के इस महापर्व में दूर-दूर से मतदाता आ रहे हैं |
महिला मतदाता भी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं, आपने चहते उम्मीदवार को देंगी कल वोट |राजस्थान के चुनावी रण के लिए सभी पार्टियां अपनी ताकत दिखा रही है| आज ग्रामीण इलाकों में आम महिला मतदाताओं को प्रत्याशी ईवीएम मशीन पर अपने-अपने चुनाव चिन्ह का बटन दबाने को कह रहे हैं | सभी पार्टियों के प्रत्याशी पूरी तरह से अपनी - अपनी विधानसभा जुटे पड़े है, कि कैसे प्राप्त हो जीत का ताज़
राजस्थान की सियासत के लिए कल करेंगे मतदाता अपनी-अपनी पार्टियों के पक्ष में मतदान |
राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए मतदान कल होगा | वैसे तो यहां 200 सीटें हैं, लेकिन करणपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव बाद में होंगे |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।