5 राज्यों के Exit Poll के पहले रूझानों में MP और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और राज.में BJP को बहुमत के आसार
(India) भारत के पांच राज्यों में किसकी बनेगी सरकार | जिन पांच राज्यों में चुनाव हुए उनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम शामिल हैं। इनमें से सिर्फ एमपी में बीजेपी की सरकार है | राजस्थान में किसकी सरकार बनेगी ये तो 3 दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद ही साफ होगा, लेकिन एग्जिट पोल के आंकड़ों से कुछ संकेत जरूर मिल सकते हैं | राजस्थान की 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था |
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले : एग्जिट पोल आने से पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि एग्जिट पोल के आंकड़े कुछ भी बताये, परन्तु सरकार कांग्रेस की बनेगी | उन्होंने भरोसा जताया है कि कांग्रेस लगातार दूसरी बार जीत हासिल करेगी |
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 राज कायम करने और रीति-नीति बदलने की लड़ाई थी | मतलब, राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदल जाती है, एक बार कांग्रेस और अगली बार बीजेपी | फिलहाल वहां कांग्रेस की सरकार है, इस बार बीजेपी सरकार ऐसे ही बदलाव की परंपरा बना रही है जबकि कांग्रेस ने सत्ता में बने रहने पर जोर दिया था |
तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटें हैं, हैदराबाद जिले में सबसे ज्यादा 15 विधानसभा सीटें हैं | मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव दो विधानसभा क्षेत्रों (कामारेड्डी और गजवेल) से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
मध्य प्रदेश में 230 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 116 है |राज्य में कुछ ओपिनियन पोल में कहा गया है कि पिछली बार की तरह इस बार भी कोई भी पार्टी बहुमत का आंकड़ा नहीं देख पाएगी |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।