एग्जिट पोल नहीं दिखा पाया साफ़ तस्वीर,बीजेपी कांग्रेस दोनों कर रहे है जीत का दावा
(India) मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बाद अब हो रहा इंतजार नतीजों का है | 3 दिसंबर को काउंटिंग होगी | इससे पहले एक एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में को लेकर नहीं दिखा पाया साफ़ तस्वीर, बीजेपी कांग्रेस दोनों कर रहे है जीत दावा | सर्वे में दी गई सीटों पर नजर डालें तो ऐसा लग रहा है जैसे बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही जीत का दावा कर रहे हैं|

मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी | राज्य के कांग्रेस और बीजेपी नेताओं की चिंता का विषय बन हुई है | सभी ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में कड़ी टक्कर की बात कही जा रही है | दोनों ही राजनीतिक दल अपने-अपने सर्वे का हवाला देकर राज्य में जीत का दावा कर रहे हैं |
आपको बता देते है कि प्रत्याशी शिवराज और कमल नाथ के घरों पर हाजिरी लगा रहे हैं,मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता और संभावित विधायक पार्टी के सीएम उम्मीदवार कमल नाथ के साथ नजर आये हैं | शिवराज सिंह चौहान के साथ रहने वाले विधायक प्रत्याशी भी उनके संपर्क में दिखाई पड़ रहे हैं | सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि अगर बीजेपी मध्य प्रदेश जीतती है तो शिवराज सिंह चौहान ही बनेंगे सीएम |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।