राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदलने का सिलसिला एक बार फिर जारी रहने के आसार नजर आ रहे हैं |विधानसभा चुनाव में बीजेपी बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है. फिलहाल बीजेपी 115 और कांग्रेस 67 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि अन्य उम्मीदवार 17 सीटों पर आगे चल रहे हैं|
तमाम एग्जिट पोल और अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए बीजेपी छत्तीसगढ़ में बहुमत की ओर बढ़ रही है | फिलहाल बीजेपी 52 और कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है | रायपुर की सभी और बस्तर की 8 सीटों पर बीजेपी को बढ़त है | तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों की मतगणना जारी है, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 66 सीटों पर, सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) 39 सीटों पर, बीजेपी 11 सीटों पर और एआईएमआईएम 3 सीटों पर आगे चल रही है| जबकि तेलंगाना के सीएम के.चंद्रशेखर राव को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने कामारेड्डी सीट से हरा दिया है। रेड्डी 2 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं |
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।