शूटरों में एक की पहचान जयपुर के चांदबिहारी नगर निवास रोहित राठौर के रूप में हुई है , जो मकराना के जुसरिया गांव का रहने वाला है, जबकि दूसरा शूटर की पहचान नितिन फोरि नाम से हुई है, जो हरियाणा के महिंद्रगढ़ का रहने वाला हैं, सबूत मिटाने के लिए रोहित और नितिन नामक शूटर ने साथ आये नवीन सिंह शेखावत की भी गोली मारकर हत्या कर दी|राजू ठेहट की हत्या में शामिल बदमाशों से भी पूछताछ की गई है।गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की हैं|आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस|
करणी सेना से अलग होकर बना था संगठन: साल 2006 में सबसे पहले करणी सेना बनी थी। बाद में लोकेंद्र सिंह कालवी ने अलग संगठन राजपूत करणी सेना बनाया था। साल 2012 में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्री राजपूत करणी सेना का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन बाद में कालवी और गोगामेड़ी में विवाद हो गया था। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने 2017 में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना है। वहीं सुखदेव सिंह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नाम का संगठन संभाल रहे थे।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।