राजस्थान में नए सीएम को लेकर सस्पेंस बरक़रार,  हाईकमान से मुलाकात का सिलसिला जारी
(India) राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में राजनितिक हलचल तेज़ हो गयी है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिलने उनके आवास पर रात करीब 8 बजे पहुंचीं थी। मीटिंग के दौरान दोनी के बीच सवा घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद वसुंघरा राजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वहीं आज राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी आज दिल्ली पहुंच गए हैं। वो भी केंद्रीय मंत्रियों से खास मुलाकात कर सकते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मुलाकात के बाद ये दावा किया जा रहा है कि शुक्रवार तक राजस्थान के नए सीएम फैसले को लेकर ऑब्जर्वर नियुक्त किए जा सकते हैं।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।